भाई को फोन कर युवक ने की खुदकुशी
Banda News - बांदा। संवाददाता नशे में युवक ने छोटे भाई को फोन पर कहा कि वह

बांदा। संवाददाता नशे में युवक ने छोटे भाई को फोन पर कहा कि वह फांसी लगाकर खुदकुशी करने जा रहा हूं। इसके बाद फोन काट दिया, जब तक खेत पहुंचे घरवालों ने देखा तब तक वह फांसी लगाकर खुदकुशी कर चुका था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।चिल्ला थाना क्षेत्र के पपरेंदा गांव निवासी 18वर्षीय दीपक उर्फ दीपू प्रजापति शुक्रवार की रात नशे की हालत में घर आया। किसी बात को लेकर परिजनों से उसका विवाद हो गया। वह नशे की हालत में घर से एक किमी दूर खेतो में पहुंच गया। खेत से उसने छोटे भाई को फोन पर कहा कि वह आत्महत्या करने जा रहा है, बोरिंग में आ जाना।
इतना कहने के बाद उसने बबूल के पेड़ पर अंगौछे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। खेत पहुंचे परिजनेा ने देखा तो फंदा काटकर उसे नीचे उतार लिया। उसे एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। छोटे भाई अभिषेक ने बताया कि वह वापी(गुजरात) में काम करता था। वह होली मनाने गांव आया था। घरेलू झगड़े से परेशान होकर उसने जान ददी है। थानाध्यक्ष अर्पित पांडे ने बताया कि दीपक नशे का आदी था। घरेलू कलह के चलते घटना हुई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


