किशोरी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
Banda News - बांदा में 16 वर्षीय आरती ने अपने कमरे में पंखे की हुक पर दुपट्टा बांधकर आत्महत्या कर ली। उसकी मां जब खेत से लौटकर आई तो दरवाजा बंद था। पड़ोसियों की मदद से दरवाजा खोला गया, लेकिन आरती की मौत हो चुकी थी। उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आत्महत्या का कारण अभी अज्ञात है।

बांदा। किशोरी ने कमरे के अंदर पंखा की हुक पर दुपटटा से फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देहात कोतवाली क्षेत्र के गुरेह गांव निवासी 16वर्षीय आरती पुत्री जगमोहन ने रविवार की रात कमरे के अंदर पंखा की हुक पर दुपट्टा से फांसी लगा लिया। काफी देर बाद खेत से चरा लेकर घर लौटी मां सावित्री ने देखा तो दरवाजे बंद थे। उसने कुंडी खटखटाई लेकिन अंदर से कोई हरकत नही हुई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। किसी तहर परिजन दरवाजा खोल कर अंदर पहुंचे देखा तो वह फंदे पर लट कर रही थी।
आनन फानन फंदा काट कर उसे नीचे उतार लिया। जीवित होने की आशंका पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरो ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। मृतका के भाई रतन बाबू ने बताया कि घटना के समय घर पर कोई नही था। फांसी लगाने का कारण अज्ञात है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



