अलग-अलग सड़क हादसों में युवती और युवक की गई जान
Banda News - बांदा में दो सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। एक युवक शादी से लौटते समय लोडर से टकरा गया, जबकि दूसरी घटना में एक महिला की बाइक गिरने से मौत हो गई। दोनों घटनाओं में घरवालों में कोहराम मच गया और पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बांदा। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। शादी में शामिल होने के बाद बाइक से गांव जा रहा युवक लोडर से टकरा गया। इससे उसकी बाइक के परखच्चे उड़ गए। इसकी उसकी मौके पर ही जान चली गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। एक अन्य घटना में बाइक आनियंत्रित होकर गिर जाने से महिला की मौत हो गई। पति घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लोडर से टकराई बाइक, युवक की मौत
युवक की दुर्घटना
पैलानी थाना क्षेत्र के अदरी गांव के मजरा रामदयाल पुरवा निवासी महेंद्र ने बताया कि उसका बड़ा भाई 35 वर्षीय विनोद पुत्र रामाधार पड़ोसी युवक की बरात में शामिल होने झंझरी पुरवा गया था। बुधवार सुबह वह बाइक से वापस घर जा रहा था। तभी तेज रफ्तार बाइक चौकी पुरवा के पास सामने से आ रहे डीजे लदे लोड़र से टक्करा गई। इससे बाइक के परखच्चे उड़ गए। विनोद की मौके पर मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालों में चीख पुकार मच गई। महेंद्र ने बताया कि वह बैंगलौर में मजदूरी करता था। पत्नी मेवा कली के अलावा एक बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है।
महिला की दुर्घटना
तेज रफ्तार बाइक फिसली, पत्नी की मौत, पति घायल
बिसंडा थाना क्षेत्र के बघैला गांव निवासी 22 वर्षीय अर्चना पत्नी इंद्रा अपने पति के साथ बाजार सामान खरीदने गई थी। मंगलवार की शाम दोनों लोग बाइक से घर जा रहे थे। तभी गड़ाव गांव के पाास बाइक अनियंत्रित होकर कर गिर जाने से दोनों लोग घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॅाक्टरो ने जांच के बाद अर्चना को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही घर वालों में कोहराम मच गया। डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम कराए जाने की बात कही लेकिन परिजन बगैर पोस्टमार्टम कराए ही शव को घर ले गए।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


