बेर्राव सड़क हादसे की शुरू हुई मजिस्ट्रियल जांच

Jan 13, 2026 05:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बांदा
share Share
Follow Us on

Banda News - बांदा। संवाददाता बबेरू के बेर्रांव गांव के पास जुलाई में रोडवेज बस व बाइक

बेर्राव सड़क हादसे की शुरू हुई मजिस्ट्रियल जांच

बांदा। संवाददाता बबेरू के बेर्रांव गांव के पास जुलाई में रोडवेज बस व बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई थी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई थी और दूसरा घायल हो गया था। एसडीएम (न्यायिक) बबेरू को मजिस्ट्रियल जांच सौंपी गई है। ताकि पीड़ित परिवारो को शासन की तरफ से सहायता राशि उपलब्ध कराई जा सके। एसडीएम न्यायिक बबेरू नरेन्द्र कुमार यादव ने कहा है कि बेर्रांव पुलिस चौकी के पास बांदा डिपो की बस से टकरा जाने के बाद बेर्रावं निवासी नीरज यादव पुत्र मुन्नीलाल की मौत हो गई थी। पीछे बैठा भतीजा घायल हो गया था।

19 सितंबर को परिवहन आयुक्त ने पत्र भेजा था। कहा था कि बांदा डिपो की बस व मोटर साइकिल से 11 अगस्त 2025 को शाम पांच बजे बेर्राव चौकी (बबेरू) दुर्घटना हो गई थी। बबेरू थाने में 18 अगस्त को एफआईआर दर्ज की गई थी। मामले की मजिस्ट्रियल जांच शुरू की गई। उत्तर प्रदेश मोटरयान काराधान नियमावली के अनुसार मृतक के वारिसानों व आश्रितों के स्पष्ट नाम व पते व घायलों की हुई अंगक्षति के संबंध में मुख्य चिकित्साधिकारी की ओर से मिला विकलांग प्रमाण पत्र के आधार पर आर्थिक सहायता दी जानी है। सभी कागजी औपचारिकता पूर्ण कराकर विस्तृत मजिस्ट्रियल जांच आख्या भेजी जानी है। उन्होंने कहा है कि घटना के संबंध में किसी भी प्रकार के साक्ष्य या गवाह अधोहस्ताक्षरी के न्यायालय में 24 जनवरी के पूर्व किसी भी कार्य दिवस में उपस्थित होकर उपलब्ध करा सकते है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsBanda NewsTragic Road Accident in Banda Young Man Dies Investigation Launched
;;
;