
विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान
Banda News - बांदा। संवाददाता एक विवाहिता ने ससुराल में फांसी लगा ली। परिजनों ने देखा तो
बांदा। संवाददाता एक विवाहिता ने ससुराल में फांसी लगा ली। परिजनों ने देखा तो आनन फानन फंदा काटकर मेडिकल कॉलेज लाए, जहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। जनपद छतपुर के कारी माटी गांव निवासी 23 वर्षीय बबली पत्नी लाला पाल मंगलवार शाम घर में अकेली थी। उसने गैलरी की छत में लगे छल्ले के सहारे साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। कुछ देर बाद परिजन पहुंचे। उसे फंदे से लटका देख आनन फानन नीचे उतारा। जीवित होने की संभावना में रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। मृतका के चचिया ससुर कामता प्रसाद ने बताया कि फांसी लगाने की वजह स्पष्ट नहीं है।

मृतका के पिता राजाभाइया निवासी अजीतपुर ने बताया कि बेटी की शादी पिछले वर्ष अप्रैल माह मे की थी। बेटी ने किसी प्रकार की शिकायत नहीं की थी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




