Banda News: करंट की चपेट में आकर संविदा लाइन मैन की मौत
हिन्दुस्तान, बांदा
Banda News: अतर्रा में एक लाइन मैन, सरदार खान, फाल्ट ठीक करते समय करंट लगने से गिरकर घायल हो गए। अस्पताल ले जाने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सरदार खान के दो बेटे और एक बेटी हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Banda News: अतर्रा। बदौसा कस्बे के ग्राम बगैचा पुरवा निवासी विद्युत विभाग के आउट स्रोर्सिंग 35 वर्षीय लाइन मैन सरदार खान बुधवार रात करीब नौ बजे अतर्रा कस्बे के डिग्री कालेज के पास फाल्ट ठीक कर रहा था। इस दौरान जब वह खंभे में चढ़कर लाइन ठीक कर रहा था तब वह करंट लगने से नीचे गिर गया। उसे सीएचसी अतर्रा ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वह दो साल से लाइन मैन का काम कर रहा था। उसके दो बेटे व एक बेटी है। किसी के जनरेटर के बैक करंट से घटना होने की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


