थ्रेसर में महिला का हाथ कटा
Newswrap हिन्दुस्तान, बांदा
Banda News - बबेरू के इंगवारी गांव में 25 वर्षीय सोमवती खेत में थ्रेसर से सरसों की फसल काटते समय गंभीर रूप से घायल हो गई। उसकी साड़ी थ्रेसर में फंस गई, जिससे उसका दाहिना हाथ कट गया। परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया।

बबेरू। मरका थाना क्षेत्र के इंगवारी गांव के मजरा छिवलहा डेरा निवासी 25 वर्षीय सोमवती पत्नी विमलेश गुरुवार को दोपहर खेत में परिजनों के साथ थ्रेसर से सरसों की फसल कतरवा रही थी। तभी थ्रेसर में साड़ी फंसने से थ्रेशर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उसका दाहिना हाथ कट गया। पारिवारीजनों ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया,जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालात में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


