तालाब में डूबने से बालक की मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, बांदा
share

Banda News - फोटो 19-मृतक प्रदीप कुमार । तालाब में डूबने से बालक की मौततालाब में डूबने से बालक की मौत

तालाब में डूबने से बालक की मौत

बबेरू । भैंस निकालने तालाब गया बालक गहरे पानी में समा गया। उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालो मे कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली क्षेत्र के परसौली गांव निवासी 8वर्षीय प्रदीप कुमार पुत्र चुन्नू सोमवार की दोपहर करीब 2 बजे गांव के ही तालाब में भैंस निकालने के लिए गया था। तभी भैंस निकालते समय पैर फिसल जाने से वह गहरे पानी में समा कर डूब गया। जैसे ही आसपास के लोगों ने देखा तो परिजन व पुलिस को सूचना दिया।

मौके पर पहुंचे परिजनो ने कड़ी मशक्कत के बाद प्रदीप को तालाब से बाहर निकाला, तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी। मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक चार भाई व तीन बहनों में चौथे नंबर का था। इस घटना को देखते हुए मृतक की मां प्रेमकली पिता चुन्नू सहित पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।