Hindi NewsUttar-pradesh NewsBanda NewsTragic Drowning Incident Student Slips into Pond and Dies
बांदा में रपटे पर खेलते समय पैर फिसला, तालाब में डूबने से छात्र की मौत

बांदा में रपटे पर खेलते समय पैर फिसला, तालाब में डूबने से छात्र की मौत

संक्षेप: Banda News - एक छात्र, जो तालाब के रपटे पर खेल रहा था, पैर फिसल जाने से गहरे पानी में डूब गया और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में शोक फैल गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक 12 वर्षीय हर्ष गुप्ता था, जो अपने माता-पिता के साथ खेत गया था।

Mon, 17 Nov 2025 11:02 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बांदा
share Share
Follow Us on

तालाब के रपटे में खेल रहा छात्र पैर फिसल जाने से गहरे पानी में समा गया। जिससे डूब कर उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालों में चीख पुकार मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शहर के अरबई गांव निवासी जयपाल गुप्ता अपने परिवार के साथ शहर के कालका चौराहे के पास रहते हैं। उनका 12वर्षीय पुत्र हर्ष गुप्ता नजदीक स्थित प्राइवेट विद्यालय में कक्षा 5 में पढ़ता है। रविवार की छुटटी होने के कारण वह अपने माता पिता के साथ खेत गया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उसके माता पिता धान की फसल को पछोरने लगे। इसी बीच शाम पांच बजे हर्ष खेत से नजदीक स्थित तालाब पहुंच गया। वह तालाब में बने रपटे पर खेल रहा था। तभी पैर फिसल जाने से वह गहरे पानी में समा गया। देर शाम तक जब वह घर नही पहुंचा तो घरवालों ने उसकी खोजबीन की। लेकिन पता नही चला। करीब तीन घंटे बाद परिजन दोबारा तालाब पहुंच गए। देखा तो उसकी चप्पल उतरा रही थी। इससे परिजनो को यह आशंका हुई की वह तालाब में डूब गया। खोजबीन करने के बाद उसका शव तालाब से बाहर निकाला गया। मृतक के पिता का कहना है कि उसकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी। वह तालाब के रपटे में खेल रहा था। पैर फिसल जाने से वह तालाब में डूब गया।