Banda News: दम घुटने से हुई थी कुएं में उतरे दोनों युवकों की मौत

हिन्दुस्तान, बांदा
Follow us on Google News
share

Banda News: फालोअप :दम घुटने से हुई थी कुएं में उतरे दोनों युवकों की मौतदम घुटने से हुई थी कुएं में उतरे दोनों युवकों की मौतदम घुटने से हुई थी कुएं में उतरे दोनों

Banda News: दम घुटने से हुई थी कुएं में उतरे दोनों युवकों की मौत

Banda News: बांदा, संवाददाता। बिसंडा थाने के अजीतपारा गांव में शुक्रवार को कुएं के अंदर दम घुटने से दो युवकों की मौत हुई थी। पीएम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ। उधर, पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को लालू का अंतिम संस्कार कर दिया गया। जबकि कृष्ण कुमार के भाई व चाचा दिल्ली तथा सूरत से लौटेंगे तब रविवार को अंतिम संस्कार होगा। घटना के दूसरे दिन भी पूरे गांव में मातम छाया रहा। खुले बोरबेल को सुरक्षित कराने की मांग

घटना के बाद की स्थिति

पुनाहुर। ग्रामीणों का कहना है कि घटना के 24 घंटे से अधिक समय बीतने के बावजूद खुले पड़े गड्ढे को सुरक्षित कराने की दिशा में कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि यदि गड्ढे को तत्काल बंद या सुरक्षित नहीं किया गया तो कोई दूसरा हादसा हो सकता है। जिस गड्ढे ने दो जिंदगियां छीन लीं, उसकी घेराबंदी अथवा अन्य सुरक्षा व्यवस्था तत्काल की जानी चाहिए।

दुख की लहर

दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा

बांदा। एक साथ दो लोगों की मौत से अजीतपारा में शोक का माहौल है। ग्रामीणों के मुताबिक कई घरों में चूल्हे तक नहीं जले। शनिवार शाम लालू का अंतिम संस्कार गांव के मुक्तिधाम में कर दिया गया, जबकि दूसरे मृतक कृष्ण कुमार के भाई पप्पू के गुजरात के बड़ोदरा से आने में देरी के कारण उसका अंतिम संस्कार शनिवार को नहीं हो सका। परिजनों के अनुसार कृष्ण कुमार का अंतिम संस्कार रविवार को किया जाएगा।

मुआवजे के संबंध में जानकारी

पुनाहुर। हादसे की जानकारी मिलने के बाद नायब तहसीलदार शिवदीप मिश्रा शनिवार को मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों को दैवीय आपदा के तहत नियमानुसार मुआवजा दिलाए जाने की बात कही है।

सामान्य प्रश्न

✦इस हादसे में कितने लोगों की मौत हुई?−
इस हादसे में दो युवकों की मौत हुई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबांदाBanda News: दम घुटने से हुई थी कुएं में उतरे दोनों युवकों की मौत