Banda News: जानवर बांधने गए युवक की ट्रांसफार्मर के करंट से मौत
Banda News: बबेरू। कोतवाली क्षेत्र के निभौर गांव के बहादुर पुरवा मे जानवर बांधने गए युवक जानवर बांधने गए युवक की ट्रांसफार्मर के करंट से मौत

Banda News: बबेरू। कोतवाली क्षेत्र के निभौर गांव के बहादुर पुरवा मे जानवर बांधने गए युवक की ट्रांस फार्मर की चपेट में आने से मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। क्षेत्रीय विधायक ने अस्पताल पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया है। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के निभौर गांव के बहादुर पुरवा निवासी 28 वर्षीय कुंवरबहादुर पुत्र सुरेन्द्र यादव सोमवार रात 09 बजे घर के बाहर रखे ट्रांस फार्मर के पास मवेशी बांधने गया था, तभी करंट की चपेट मे आने से बेसुध हालत पर गिर पड़ा, जैसे ही परिजनों ने देखा तो सीएचसी बबेरू लेकर पहुंचे जहां पर डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।
मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया, वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही विधायक विशम्भर यादव अस्पताल पहुंचे जहां परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की। परिजनों को हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिया। युवक के तीन बेटियां हैं। पत्नी निर्मल देवी, मां चन्द्रकुमारी समेत पूरे परिवार का रो रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि हमारे दरवाजे के पास है ट्रांसफार्मर रखा है। कई बार बिजली विभाग को शिकायत कर चुके हैं, यहां पर खतरा बहुत है इसका कुछ इंतजाम किया जाए कुछ कार्यवाही नहीं हुई। बबेरू कोतवाली प्रभारी संजय द्विवेदी ने बताया कि करंट की चपेट में आकर युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


