Banda News: जाम लगाने पर पांच नाम जद समेत 25 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Banda News: बांदा में सब्जी विक्रेता की ट्रक से कुचलकर हुई मौत पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। पुलिस ने पांच लोगों को नामजद करते हुए बीस अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। घटना के दौरान भीड़ ने पुलिस के कार्य में बाधा डालने और तोड़फोड़ की। पुलिस ने वीडियो और फोटो रिकॉर्डिंग की है।

Banda News: बांदा। ट्रक से कुचल कर सब्जी विक्रेता की हुई मौत के मामले में ग्रामीणों ने जाम लगाकर हंगामा किया था। पुलिस ने इस मामले में पांच को नामजद करते हुए बीस अज्ञात लोगो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। गिरंवा थाना क्षेत्र के पिथौराबाद निवासी गनेश उर्फ लालाराम पुत्र रामऔतार को 9सितंबर की रात रमेश चौरसिया के मकान के सामने ट्रक ने कुचल दिया दिया था। जिससे उसकी मौत हो गई थी। सूचना पाकर उपनिरीक्षक शिवरतन गुप्ता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। घटना से आक्रोशित लोगो ने जाम लगा दिया। पुलिस के समझाने पर भीड़ ने पुलिस से अभद्रता करने के साथ धक्का मुक्की किया।
तहरीर में आरोप लगाया कि भीड ने पुलिस के कार्य में बाधा डालते हुए गाली गलौज कर नारेबाजी किया है। सड़क जाम कर ट्रक के टायरों की हवा निकाल दी गई। ट्रक का शीशा और साइड मिरर तोड़ने के साथ ही डीजल टंकी का ढक्कन खोलकर उसमें आग लगाने का प्रयास किया। पुलिस ने मामले में संदीप श्रीवास, बबलू श्रीवास, बादल श्रीवास, शैलेंद्र श्रीवास और मोहित सेन को नामजद किया है। इनके अलावा 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल की वीडियो और फोटो रिकॉर्डिंग भी की गई है।


