पत्नी से विवाद पर युवक ने जहर खा की खुदकुशी

Newswrap हिन्दुस्तान, बांदा
share

Banda News - बांदा में ससुराल आए युवक ने पत्नी से विवाद के बाद नशे में जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। युवक की पहचान 35 वर्षीय जयकरन के रूप में हुई, जो फतेहपुर जिला के बरैची गांव का निवासी था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पत्नी से विवाद पर युवक ने जहर खा की खुदकुशी

बांदा। ससुराल आए युवक ने पत्नी से विवाद पर नशे की झोक में जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फतेहपुर जिला के बरैची गांव निवासी 35वर्षीय जयकरन पुत्र शिवबीर अपनी ससुराल मर्का थाना क्षेत्र के मटेहना गांव आया था। शराब के नशे में पत्नी रंजना से विवाद हो गया। इसी से नाराज होकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर घरवालो को पता चला। उसे पीएचसी कमासिन में भर्ती कराया गया।

जहां हालत मे सुधार न होने पर उसे रानी दुर्गावती मेंडिकल कालेज मे भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की पत्नी रंजना ने बताया कि वह 26अप्रैल को अपने मायके आई थी। पति और देवर ने मारपीट कर भगा दिया था। पति ने शराब के साथ जहर पी लिया। जिससे उसकी मौत हो गई।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।