थ्रेसर की साफ्ट में फंस कर महिला की मौत
Banda News - बांदा के कलाना गांव में एक युवती सोमवती गेहूं की फसल की थ्रेसिंग कर रही थी, तभी उसकी साड़ी थ्रेसर में फंस गई। गंभीर चोटें आईं और इलाज के लिए ले जाते समय उसकी मौत हो गई। परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बांदा। गेहूं की फसल की थ्रेसिंग करवा रही युवती थ्रेसर की साफ्ट में फंस गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज से कानपुर ले जाया जा रहा था। इससे रास्ते में उसकी मौत को गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मरका थाना क्षेत्र के कलाना गांव के मजरा छिवलहा डेरा निवासी 25 वर्षीय सोमवती पत्नी विमलेश गुरुवार की दोपहर अपने सास ससुर के साथ खेत में गेहूं की फसल की थ्रेसिंग करवाने गई थी।
वह गेहूं की कटी फसल की पूरी उठाकर ट्रैक्टर में खड़े युवक को दे रही थी। तभी उसकी साड़ी थ्रेसर की साफ्ट में फंस गई। इससे वह साफ्ट में लिपट कर चार पांच पटखनी खा गई। इसके गर्दन में चोट आ गई। इसके अलावा उसके दोनों पैर हाथ टूट गए थे। उसे गंभीर हालत में सीएचसी बबेरू में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत देख उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां पर भी इलाज की व्यवस्था नही थी। डॉक्टरो ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर कानपुर जा रहे थे। तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। ससुर गया प्रसाद ने बताया कि उसका पति अहमदाबाद में काम करता है। वह गेहूं की पूरी उठा रही थी। तभी थ्रेसर की साफ्ट में फंस जाने से यह हादसा हो गया।- मरका थाना क्षेत्र के छिवलहा डेरा गांव का मामला- गेहूं की पूरी उठाकर देर रही थी युवती, इसी दौरान हुआ हादसा
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


