मौरंग भरे ट्रक से कुचल कर महिला की मौत
Banda News - बांदा। संवाददाता कमासिन में पति के साथ बाइक में बैठकर इलाज करवाने जा रही

बांदा। संवाददाता कमासिन में पति के साथ बाइक में बैठकर इलाज करवाने जा रही महिला को मौरंग भरे ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालों में चीख-पुकार मच गई।कमासिन थाना क्षेत्र के पछौहा गांव निवासी 37 वर्षीय सविता पत्नी विद्यानंदन बवासीर से परेशान रहती थी। वह रविवार की सुबह पति के साथ बाइक में बैठकर इलाज करवाने फतेहपुर जनपद के खागा जा रही थी। तभी कमासिन थाना क्षेत्र के साड़ी और कल्लूपुर के बीच चरका से मौरंग लादकर फतेहपुर की तरफ जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया। सविता बाइक से गिर कर ट्रक के नीचे आ गई।
कुचलने से उसकी मौके पर मौत हो गई। पति को भी चोंटे आईं। परिजनों ने जीवित होने की आशंका पर सविता को सीएचसी कमासिन में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद वाहन समेत चालक मौके से फरार हो गया। मृतक के पति ने बताया कि वह अपनी पत्नी का इलाज करवाने जा रहा था। तभी यह हादसा हो गया। मृतका अपने पीछे दो पुत्री एक पुत्री छोड़ गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


