निमंत्रण से लौट रहे बाइक सवार दो युवकों को कार ने कुचला, मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, बांदा
Follow us on Google News
share

बांदा। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के मुकेरा गांव के पास खजुराहो हाईवे में रात दस

निमंत्रण से लौट रहे बाइक सवार दो युवकों को कार ने कुचला, मौत

बांदा। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के मुकेरा गांव के पास खजुराहो हाईवे में रात दस बजे बाइक सवार दो युवकों तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों के कार की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस एक घंटे बाद घटना स्थल पर पहुंची और दोनों को सीएचसी ले गई। यहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक कार समेत फरार हो गया। पुलिस की सूचना पर सुबह मृतक के परिजन पीएम हाऊस पहुंचे।सीमावर्ती छतरपुर जनपद के गौहानी गांव निवासी 40 वर्षीय रमेश पुत्र छोटे गांव के ही अपने 35 वर्षीय दोस्त मुलायम पुत्र जालंधर प्रजापति के साथ बाइक पर रिश्तेदारी में निमंत्रण में आया था।

नरैनी के बरकोला कला गांव में रिश्ते के चाचा के यहां शादी कार्यक्रम के बाद रात में दस बजे दोनों अपने गांव गौहानी लौट रहे थे। नरैनी-खजुराहो हाईवे पर मुकेरा गांव के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से तेज रफ्तार से आई कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। दोनों कार में फंसकर करीब 100 मीटर तक घिसटते चले गए। हादसे के बाद कार चालक वाहन समेत मौके से भाग निकला। रात में वहां से गुजरे कुछ राहगीरों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। करीब एक घंटे बाद चौकी इंचार्ज सूबेदार बिंद मौके पर पहुंचे और दोनों को उठवाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरैनी लाए। यहां डॉ. लवलेश ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे और शराब के नशे में भी बताए गए। पिता छोटे ने बताया कि मृतक रमेश के भाई अजय उर्फ बबलू की 30 अप्रैल को शादी है। वे तीन भाई व चार बहने थे। रमेश इनमें सबसे बड़ा था।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।