ट्रक ने मोपेड सवार पिता-पुत्र को मारी टक्कर, बेटे की मौत और पिता घायल

May 07, 2026 09:21 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बांदा
share

Banda News - बांदा में आरटीओ चौराहा बिसंडा रोड पर एक ट्रक ने मोपेड को टक्कर मार दी, जिससे मोपेड ट्रक में फंस गई और आग लग गई। इस दुर्घटना में अनमोल गुप्ता की मौत हो गई और उसके पिता बाबूलाल घायल हो गए। आग पर काबू पाने के लिए दमकल मौके पर पहुंची।

ट्रक ने मोपेड सवार पिता-पुत्र को मारी टक्कर, बेटे की मौत और पिता घायल

बांदा। नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आरटीओ चौराहा बिसंडा रोड पर बुधवार देर रात ट्रक ने मोपेड विक्की सवार को जोरदार टक्कर मार दी। ट्रक में मोपेड फंस कर घिसट गई। जिससे ट्रक में आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया है। जिससे अनमोल गुप्ता पुत्र बाबूलाल गुप्ता निवासी ग्राम रब्बानिया नगर कालका चौराहा थाना कोतवाली नगर की मौके पर मौत हो गई। साथ ही मृतक के पिता बाबूलाल को भी चोटे आई है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शहर कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि ट्रक में मोपेड फंस जाने के कारण ट्रक मे आग लगी थी।

मौके पर फायर ब्रिगेड द्वारा आग को काबू में कर लिया गया है। मृतक के शव को मोर्चरी पर रखवाया गया है। एंबुलेंस की सहायता से घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।