ट्रक से कुचल कर बाइक सवार युवक की मौत

Feb 28, 2026 05:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बांदा
share Share
Follow Us on

Banda News - बांदा। संवाददाता बबेरू में तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को कुचल दिया। जिससे उसकी

ट्रक से कुचल कर बाइक सवार युवक की मौत

बांदा। संवाददाता बबेरू में तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली क्षेत्र के पून गांव निवासी 18 वर्षीय जय किशोर पुत्र कोदा वर्मा शुक्रवार की शाम बाइक से बाजार सामान वापस करने आ रहा था। तभी परईया दाई के पास सामने से आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद मौके से भाग रहे ट्रक चालक को लोगो ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।

मृतक के चाचा संजय वर्मा ने बताया कि जय किशोर अहमदाबाद में रह कर मजदूरी करता था। उसके पिता की 14 फरवरी को मौत हो गई थी। 26फरवरी को तेरहबी संस्कार था। पिता के तेरहवी संस्कार में शामिल होने आया था। तेरहवी के बाद किराने को जो सामान बचा था। वह सामान वापस करने बाइक से बबेरू जा रहा था। तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। मृतक के चाचा संजय का काहना था कि जयकिशोर छह भाईयो में छोटा था। उसकी शादी भी तय हो चुकी थी। अचानक हुई इस घटना से मां सावित्री का रो रो कर बुरा हाल है। मां का कहना है कि पिता की मौत हुए तेरह दिन गुजरे थे। उसकी चिता की आग भी अच्छी तरह से ठंडी नही हो पाई थी कि 14 वे दिन उसके पुत्र की भी मौत हो गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।