Banda News: मवेशी से टकराकर घायल युवकी इलाज दौरान मौत
Banda News: बांदा में एक व्यक्ति की मवेशी से टकराकर घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। राममूरत वर्मा, जो बाइक से जा रहे थे, गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान, उन्हें कई अस्पतालों में ले जाया गया, लेकिन अंततः उनकी मृत्यु हो गई। उन्हें तीन पुत्रियां हैं और एक बेटी की शादी नवंबर में तय थी।

Banda News: बांदा, संवाददाता। मवेशी से टकराकर घायल हुए व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
घटना का विवरण
बबेरू कोतवाली क्षेत्र के गाँव ब्यौंजा निवासी मोतीलाल वर्मा ने बताया कि उसके चचेरे भाई 40 वर्षीय राममूरत वर्मा बीती 24 अगस्त को गाँव उमरेहड़ा से अतर्रा जा रहे थे। अतर्रा डिग्री कॉलेज के पास सड़क पर अचानक मवेशी आने से वह बाइक से टकराकर गंभीर घायल हो गए थे। परिजन व पुलिस ने उन्हें अतर्रा सीएचसी पहुंचाया। वहां से डॉक्टरों ने उन्हें रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज और वहां से डॉक्टरों ने उन्हें कानपुर के लिए रेफर कर दिया था। कानपुर हैलट में इलाज में आराम न लगने पर परिजन उन्हें प्राइवेट हास्पिटल ले गए थे। वहां इलाज के बाद डॉक्टरों ने जवाब दे दिया था। परिजन शुक्रवार की रात उन्हें घर ला रहे थे। रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया था। उनके तीन पुत्रियां हैं। बड़ी बेटी कलमत की शादी नरैनी के शिवपुरा में तय हो गई थी। नवंबर के महीने में शादी करना थी। वह मजदूरी करते थे। घर में पत्नी सरवन हैं। बबेरू कोतवाल संजय द्विवेदी ने बताया कि मवेशी से टकराकर घायल हुए थे। इलाज के दौरान मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया है।


