पलवल में चलते ट्रक से कूदने पर श्रमिक की मौत

हिन्दुस्तान, बांदा
Follow us on Google News
share

कमासिन के जामू गांव निवासी मजदूर शिवचंद्र पलवल जिले में हांसी गांव स्थित ईंट-भट्ठे में काम करता था। रविवार रात को परिवार के साथ ट्रक में घर आ रहा था, तभी उसके बैग में रखा मोबाइल फट गया। इस धमाके से आग लग गई, जिससे शिवचंद्र गंभीर रूप से घायल हुआ और उसकी मौत हो गई।

पलवल में चलते ट्रक से कूदने पर श्रमिक की मौत

कमासिन। कमासिन थाने के जामू गांव निवासी मजदूर शिवचंद्र हरियाणा के पलवल जिले में हांसी गांव स्थित एक ईंट-भट्ठे में काम करता है। रविवार की रात ट्रक में सवार होकर परिवार के साथ घर आ रहा था। बताते हैं पलवल जिले की सीमा में केएमपी एक्सप्रेसवे पर पहुंचे तभी अचानक बैक में रखा मोबाइल तेज धमाके के साथ अचानक फट गया। इससे बैग व वहीं रखे पालीथिनों में आग लग गई और घबराकर वह चलते ट्रक से कूद गया। गिरने के कारण उसे गंभीर चोंटे आईं और उसकी मौत हो गई। ट्रक पर सवार तो अन्य युवक भी झुलस गए। वहां की पुलिस ने यहां फोन से परिजनों को शिवचंद्र के साथ हुए हादसे की जानकारी दी तो चीख-पुकार मच गई।

ਹੀਟਸਾਰੰਸ ਨੇ ਰਾਣ ਧਨਿਰਦੋਂ ਨੀ ਸੈਂਧਾ ਭਾਰ

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।