Hindi NewsUttar-pradesh NewsBanda NewsTragic Accident in Fatehganj Three Friends Die in Speeding Bike Crash Amidst Alcohol Influence
  नशे और रफ्तार ने लील ली तीन जानें, मचा कोहराम

नशे और रफ्तार ने लील ली तीन जानें, मचा कोहराम

संक्षेप:

Banda News - - जनपद में चल रहे निर्माण कार्य को देखने जा रहे थे तीनों

Jan 12, 2026 11:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बांदा
share Share
Follow Us on

बदौसा। फतेहगंज थाना क्षेत्र में नशे और तेज रफ्तार का कहर रविवार रात एक बार फिर से देखने को मिला।बघेलावारी कालिंजर मार्ग पर जिसके चलते चित्रकूट निवासी तीन दोस्तों अर्जुन, धीरेंद्र, राजाबाबू की मौत हो गईं। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के समय बाइक 80 से 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही थी। फतेहगंज थाने के उपनिरीक्षक गुलाब चन्द्र यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि चालक राजाबाबू ने हेलमेट लगा रखा था। मृतक तीनों युवक शराब के नशे में धुत्त थे बताया कि पंचनामा की कार्यवाही के बाद शव विच्छेदन के लिए भेजा गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मृतक मृतक धीरेद्र के मामा कृष्णगोपाल मित्रा ने बताया कि धीरेद्र ठेकेदारी करता था। वही राजााबाबू और अर्जुन राजमिस्त्री का काम करते थे। दोनो लोग धीरेद्र को छोड़ने जा रहे थे। तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। धीरेंद्र उर्फ धीरू अपने तीन भाइयों में बड़ा और अविवाहित था । राजा बाबू अपने तीन भाइयों में दूसरे नम्बर का था। अर्जुन अपने पांच भाइयो में बड़ा भाई था । जानकारी होने पर पत्नी , पिता , भाइयो सहित परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। ---------- बिना नंबर की थी नई बाइक - जिस बाइक से तीनों जा रहे थे। वह राजाबाबू नई बाइक थी उसमें नंबर तक नहीं पड़ा था। वहां दुर्घटना में भले ही तीनों की मौत हो गई लेकिन बाइक ज्यादा क्षतिग्रस्त नहीं हुई है।