वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
Banda News - बांदा। संवाददाता मामा को छोड़ने के बाद बाइक से घर लौट रहे युवक को

बांदा। संवाददाता मामा को छोड़ने के बाद बाइक से घर लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। देहात कोतवाली क्षेत्र के कलेक्टर पुरवा निवासी 28 वर्षीय रामसहोदर पुत्र राजाभइया शुक्रवार को अपने मामा राजू को छोड़ने उसके गांव बरियारी नरैनी गया था। रात को वह बाइक से वापस घर लौट रहा था। तभी बेलगांव के पास सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे उठाकर कर पीएचसी बिसंडा में भर्ती कराया।
खबर पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। डॉक्टरो ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घरवालों ने उसे यहां लाकर भर्ती कराया। हालत में सुधार न होने पर परिजन शनिवार की शाम उसे लेकर कानपुर जा रहे थे। तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मृतक के चाचा रामसिंह ने बताया कि वह पूना में रह कर मजदूरी करता था। वह दस दिन पहले गांव आया था। गुरुवार को शादी के लिए उसे लड़की पक्ष के लोग देखने आए थे। मेहमान देख कर चले गए। अगले दिन वह मामा को छोड़ने उसके गांव गया था। वापस लौटते समय यह हादसा हो गया। मृतक तीन भाईयो में दूसरे नबंर का था। पिता किसानी करता है। अचानक हुई इस घटना से मां कुसुमकली का बुरा हाल हो गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


