
ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी बाइक, देवर-भाभी की मौत
Banda News - बांदा। संवाददाता बदौसा थाना क्षेत्र के फतेहगंज मार्ग पर शनिवार शाम एक बाइक सड़क
बांदा। संवाददाता बदौसा थाना क्षेत्र के फतेहगंज मार्ग पर शनिवार शाम एक बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से घुस गई। हादसे में देवर-भाभी की मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि न्यूट्रल होने पर ट्रैक्टर खंती में पलट गया। युवक अपनी तीन वर्षीय भतीजी का इलाज करवाने बदौसा जा रहा था। हादसे में भतीजी सुरक्षित है। बदौसा थाना क्षेत्र के पचपेड़िया अंश तरसूमा गांव निवासी 25 वर्षीय चुन्नू यादव पुत्र माखन शनिवार देर शाम बाइक से 25 वर्षीय भाभी रोशनी पत्नी मनफूल के साथ बदौसा तीन वर्षीय भतीजी का इलाज करवाने जा रहा था। अभी ये तरसूमा मोड़ के पास पहुंचे ही थे कि सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गए।
हादसे में युवक और उसकी भाभी दोनों गंभीर घायल हो गए, जबकि बच्ची बच गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस दोनों घायलों को तत्काल अतर्रा सीएचसी ले गई। डाक्टरों ने देवर-भाभी दोनों को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष अजीत प्रताप सिहं ने बताया कि ट्रैक्टर मृतक चुन्नू के परिवार का ही था। चालक ट्रैक्टर खड़ा कर दुकान से गुटखा आदि ले रहा था। तभी बाइक उससे जा भिड़ी। घटना की सूचना पर परिजन भी सीएचसी पहुंच गए। एक साथ दो मौतों से परिवार में कोहराम मच गया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




