शटरिंग लाद कर जा ई-रिक्शा पलटा चालक की मौत

Feb 10, 2026 10:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बांदा
share

Banda News - बांदा। संवाददाता शहर के खाईपार मोहल्ला निवासी 27वर्षीय राजकुमार ई रिक्शा चलाता था।

शटरिंग लाद कर जा ई-रिक्शा पलटा चालक की मौत

बांदा। संवाददाता शहर के खाईपार मोहल्ला निवासी 27वर्षीय राजकुमार ई रिक्शा चलाता था। वह सोमवार की शाम ई रिक्शा में शटरिग का सामान लेकर शुकुल कुआ जा रहा था। तभी सामने से आ रहे वाहन को बचाने में ई रिक्शा पलट गया। जिसमें राजकुमार ई रिक्शा के नीचे दब गया। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने मशक्कत के बाद उसे रिक्शा से बाहर निकाला उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस अस्पताल पहुंच गई। कोई भी उसका नाम पता नही बता पा रहा था। पुलिस ने ई रिक्शा में लगे बार कोड़ से उसका नाम पता खोजा।

पुलिस ने मामले की जानकारी परिजनो को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के छोटे भाई कल्लू ने बताया कि राजकुमार ई रिक्शा चलाता था। वह शटरिग का सामान लेकर जा रहा था। तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। मृतक दो भाईयो में बड़ा था। उसकी शादी नही हुई थी। अचानक हुई इस घटना से मां विमला का रो रो कर बुरा हाल हो गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।