Banda News: मवेशी चराने गई बालिका गड्ढे में डूबी, मौत

हिन्दुस्तान, बांदा
Follow us on Google News
share

Banda News: बांदा में एक 12 वर्षीय लड़की, प्रिया, मवेशी चराने गई थी। बारिश के कारण बने गहरे गड्ढे में पैर फिसलने से वह डूब गई। नानी ने शोर मचाया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। अस्पताल पहुँचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार में कोहराम मच गया है।

Banda News: मवेशी चराने गई बालिका गड्ढे में डूबी, मौत

Banda News: बांदा। मवेशी चराने गई बालिका पैर फिसल जाने से आठ फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी जिससे उसकी डूब कर मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मेेलेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बिसंडा थाना क्षेत्र के बिसंडी गांव निवासी मनोज वर्मा ने बताया कि उसकी 12वर्षीय पुत्री प्रिया शुक्रवार की दोपहर अपनी नानी कमला देवी के साथ मवेशी चराने खेत गई थी। बारिश के कारण खोदे गए गड्ढे में पानी भरा हुआ था। वह गड्ढा किनारे खड़े होकर मवेशी चरा रही थी।

तभी पैर फिसल जाने से वह गड्ढे में जा गिरी जिससे डूब कर उसकी मौत हो गई। नानी ने देखा तो शोर मचाया।शोर सुनकर पड़ोसी नवल यादव दौड़ पड़ा। कड़ी मशक्कत के बाद उसे पानी से बाहर निकाला। उसे निजी साधन से पीएचसी बिंसडा में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरो ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के पिता ने बताया कि पड़ोसी ने पुराई के लिए करीब आठ फुट गहरा गड्ढा खुदवाया था। उसी गहरे गडडे में डूबने से उसकी बेटी की मौत हो गई। बताया कि 15 दिन पहले ही परिवार सहित हरियाणा से ईट-भट्ठे में मजदूरी कर घर वापस लौटे थे।मृतका दो भाई व दो बहनों में दूसरे नम्बर की थी।बीते पांच वर्ष पहले मनोज वर्मा अपने पैतृक गांव बड़ागांव से ससुराल बिसंडी रहने आ गया था।घटना से मां सविता समेत सभी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।थाना प्रभारी सीपी तिवारी ने कहा कि गहरे गड्ढे में डूबने से बालिका की मौत हुई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsBanda NewsBanda News: मवेशी चराने गई बालिका गड्ढे में डूबी, मौत