ऑटो, ई-रिक्शा सत्यापन को चला जागरूकता

Mar 02, 2026 10:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बांदा
share Share
Follow Us on

Banda News - बांदा में त्योहारों के सफल आयोजन के लिए अपर पुलिस अधीक्षक मेविस टॉक और क्षेत्राधिकारी प्रतिज्ञा सिंह ने ऑटो और ई-रिक्शा चालकों का सत्यापन एवं जागरूकता अभियान चलाया। इसमें चालक के दस्तावेजों की जांच की गई और यात्री सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

ऑटो, ई-रिक्शा सत्यापन को चला जागरूकता

बांदा संवाददाता। त्योहारों को सकुशल संपन्न कराये जाने के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक मेविस टॉक व क्षेत्राधिकारी यातायात प्रतिज्ञा सिंह ने ऑटो एवं ई-रिक्शा चालकों का व्यापक सत्यापन एवं जागरूकता अभियान चलाया। शहर के बाबूलाल ट्रैफिक चौराहे, राइफल क्लब ग्राउंड क्षेत्र में ऑटो एवं ई-रिक्शा चालकों का जागरुकता अभियान आयोजित हुआ। साथ ही भीड़ वाले इलाकों में वैकत्पिक मार्ग के चयन को बताया गया। अभियान के दौरान ऑटो, ई-रिक्शा चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण, बीमा, फिटनेस प्रमाणपत्र एवं परमिट की गहन जांच की गई। सहायक पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी मेविस टॉक ने चालकों को संबोधित करते हुए ओवरलोडिंग न करने, निर्धारित मार्ग पर ही वाहन संचालन करने, नाबालिगों को वाहन न सौंपने, यात्री सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपील की।

साथ ही ऑटो, ई-रिक्शा में होने वाली टप्पेबाजी जैसी आपराधिक घटनाओं की रोकथाम को संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी तत्काल डायल 112 पर देने के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान यातायात प्रभारी संजय मिश्रा, सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य सुनील सक्सेना आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।