Hindi NewsUttar-pradesh NewsBanda NewsTractor Driver Assaults Panchayat Assistant and Husband in Banda Attempted Murder Charges Filed
पंचायत सहायक और पति पर ट्रैक्टर चढ़ा की मारने की कोशिश

पंचायत सहायक और पति पर ट्रैक्टर चढ़ा की मारने की कोशिश

संक्षेप:

Banda News - बांदा। संवाददाता बीच रास्ते में ट्रैक्टर लेकर खड़े ड्राइवर को आगे बढ़ने के लिए

Jul 19, 2025 02:36 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बांदा
share Share
Follow Us on

बांदा। संवाददाता बीच रास्ते में ट्रैक्टर लेकर खड़े ड्राइवर को आगे बढ़ने के लिए कहा तो उसका पारा चढ़ गया। पंचायत सहायक और उसके पति के साथ मारपीट करते हुए ड्राइवर ने हत्या की नीयत से ट्रक चढ़ाने की कोशिश की। पीड़िता की तहरीर पर आरोपितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। बदौसा थानाक्षेत्र के तुर्रा गांव के मजरा बंगलनपुरवा निवासी शिवदेवी पंचायत सहायक हैं। शिवदेवी के मुताबिक, सरकारी कार्य के लिए मिनी सचिवालय अपने पति घनश्याम के साथ बाइक से जा रही थीं। मिनी सचिवालय से लगभग 30 मीटर पहले मुख्य मार्ग पर एक ट्रैक्टर खड़ा था। निकलने की जगह नहीं थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

ड्राइवर से कहा कि ट्रैक्टर थोड़ा आगे कर लीजिए, निकलना है। इतने में ट्रैक्टर ड्राइवर रामप्यारे निवासी ग्राम तुर्रा गाली देने लगा। विरोध करने पर पति की गर्दन दबाकर गिरा दिया और सीने पर बैठ गया। थप्पड़ और घूंसों से मारने लगा। पति को बचाने पर शिवदेवी पर भी हमला कर दिया। ट्रैक्टर स्टार्ट करके पति को कुचलकर जान से मारने की कोशिश की। पति ने बगल के गड्ढे में कूदकर किसी तरह जान बचाई। पीड़िता की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ हत्या की कोशिश, मारपीट-गालीगलौज, एससी-एसटी सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।