कमीशन के खेल में थायराइड जांच ठप, मरीज व तीमारदार परेशान
Banda News - - पुरूष और महिला अस्पताल में नही हो रहीं थाइराइड की जांचे कमीशन के खेल में थायराइड जांच ठप, मरीज व तीमारदार परेशानकमीशन के खेल में थायराइड जांच ठप,

बांदा। संवाददाता कमीशन के खेल में जांच मशीने ठप हैं। जिससे मरीजो को निशुल्क जांचों का लाभ नही मिल पा रहा है। मजबूर होकर मरीजो को बाहर से महंगे दामों में जांचे करवानी पड़ रही हैं। जिम्मेदार इसको लेकर आंख मूंदे हुए हैं। जिला पुरूष और महिला अस्पताल में निशुल्क जांचे होती हैं। लेकिन दोनो अस्पतालो में थायराइड की जांच नहीं हो रही है। कुछ दिनो पहले शासन ने अस्पतालों में थाइराइड जांच मशीन भेज दिया। जिससे मरीजो की निशुल्क जांच हो सके। यह जांच बाहर से करवाने पर छह सौ रूपए की होती है। कुछ दिन तो थाइराइड की जांचे हुई।
इसके बाद बंद कर दिया गया। ज्यादातर थाइराइड की जांच हर गर्भवती महिला की करवाई जाती है। अस्पतालो में जांच न होने से मजबूर होकर मरीजो को बाहर से जांचे करवाना पड़ता है। एक असरदार व्यक्ति ने महिला अस्पताल के लैब टैक्नीशियन से पूछा कि थाइराइड की जांच क्यों नहीं हो रही है। इस पर लैब टैक्नीशियन ने जबाब दिया कि अगर आपकी पर्सनल जांच होनी हो तो हो जाएगी वर्ना नही होगी। एक टेक्नीशियन ने यह भी बताया कि मशीन में कार्ड लगता है जो रीड़िग सही नही देता है। जांच रिपोर्ट भी गलत आ रही है। इससे साफ जाहिर होता है कि जांचे बाहर से न होने पर डॉक्टरो का कमीशन नही पहुंच पा रही है। जिससे मशीन को शो पीस में रखवा दिया गया है। वही जिला अस्पताल की पैथालॉजी में लगी मशीने मंडलीय चिकित्सालय में शिफ्ट कर दी गई। जिससे थाइराइड जांच की मशीन को चालू नही किया गया है। मशीन चालू न होने से थाइराइड की जांचे नही हो पा रही है। सीएमएस के.कुमार का कहना है कि मशीने शिफ्ट होने की वजह थाइराइड की मशीन चालू नही हो सकी है। इंजीनियर को बुलवाया गया है। शीघ्र की मशीन चालू कराई जाएगी। वही महिला अस्पताल की सीएमएस डॉक्टर सुनीता सिंह का कहना है कि मशीन खराब थी। इंजीनियर को बुलवाकर मशीन को बनवाया गया है। शीघ्र ही जांचे शुरू कराई जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


