जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, बांदा
Follow us on Google News
share

बांदा के नरैनी पुलिस ने एक व्यक्ति पर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह हमला पुरानी रंजिश और जमीन पर कब्जा करने को लेकर हुआ था। आरोपियों ने जानमाल की धमकी देकर फरार हो गए थे। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

बांदा। नरैनी पुलिस ने एक व्यक्ति पर लाठी-डंडों व कुल्हाड़ी से हमला कर गम्भीर रूप से घायल करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है । प्रभारी निरीक्षक भाष्कर मिश्रा ने बताया कि 12 मई को थाना नरैनी क्षेत्र के देविन नगर के रहने वाले छोटेलाल ने सूचना दी कि उनके गांव के कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश व जमीन पर कब्जा करने को लेकर गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों एवं कुल्हाड़ी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। यही नहीं जानमाल की धमकी देकर फरार हो गए। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे, मुखबिर की सूचना पर रामनरेश पुत्र रामबहोरी व उसका बेटा अंकुर निवासी देविन नगर, शाहआलम पुत्र बाबू मिया निवासी अतर्रा रोड थाना नरैनी को पाड़ादेव मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया है।

अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।