मकान का ताला तोड़ चोर जेवर और नगदी ले गए

May 06, 2026 10:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बांदा
share

Banda News - बांदा में चोरों ने एक सूने घर में घुसकर नकदी और जेवरात चुरा लिए। गृहस्वामी अपनी भतीजी की शादी में गए थे। जब उनका पुत्र और भतीजा घर लौटे, तो उन्होंने ताला टूटा पाया। पुलिस ने मामले की जानकारी ली और चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

मकान का ताला तोड़ चोर जेवर और नगदी ले गए

बांदा। सूने घर में घुसे चोर मकान का ताला तोड़कर नकदी और जेवरात लेकर फरार हो गए। घटना के समय गृहस्वामी परिवार के साथ भतीजी की शादी में शामिल होने गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस चोरों की तलाश कर रही है। शहर कोतवाली क्षेत्र के बाबा तालाब निवासी जगदीश सिंह यादव मंगलवार की रात सपरिवार अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने गया था। रात को सूना मौका देख चोर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर कमरे के अंदर घुस गए। इसी बीच कुछ काम से उसका पुत्र उदय और भतीजा संदीप घर वापस आए तो उन्होंने मुख्य दरवाजे का ताला टूटा देखा।

कमरे के अंदर रखी अलमारी और बक्सों के ताले टूटे मिले। चोर गृहस्वामी की विवाहिता पुत्री के जेवरात और नगदी ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही गृहस्वामी व अन्य रिश्तेदार घर पहुंच गए और आसपास चोरों की तलाश शुरू कर दी। काफी तलाश के बाद भी चोरों का कोई सुराग नहीं लगा। घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस कर्मियों ने घटनास्थल का निरीक्षण करके बाद साक्ष्य एकत्र किए। कोतवाली पुलिस का कहना है कि चोरी की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर भेजकर जांच करवाई गई है। कई साक्ष्य मिले हैं। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।