दीवार फांद कर चोर ले गए लाखों का माल

Feb 13, 2026 09:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बांदा
share Share
Follow Us on

Banda News - बांदा। संवाददाता नरैनी कस्बे के चंद्रनगर मोहल्ले में गुरुवार रात अज्ञात चोर एक घर

दीवार फांद कर चोर ले गए लाखों का माल

बांदा। संवाददाता नरैनी कस्बे के चंद्रनगर मोहल्ले में गुरुवार रात अज्ञात चोर एक घर में दीवार फांदकर घुसे और लाखों की नकदी व जेवर ले गए। मोहल्ला चंद्रनगर निवासी ऊषा पत्नी रमेश ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि रात में अज्ञात चोर घर के पीछे की दीवार फांदकर अंदर घुस आए। चोरों ने कमरे का ताला तोड़ने के बाद अलमारी तोड़ दी और उसमें रखी 12 हजार रुपये नकद सहित सोने के तीन मंगलसूत्र, तीन नथ, दो जोड़ी झुमकी, चांदी की चूड़ियां, कमरबंद, पायल और बिछुआ सहित लगभग दो लाख रुपये के जेवरात चोरी कर ले गए। पीड़िता ने बताया कि घटना के समय परिवार के लोग दूसरे कमरे में सो रहे थे।

चोरों ने बाहर से कमरे की कुंडी बंद कर दी थी। सुबह जागने पर शोर मचाने पर पड़ोसियों ने कुंडी खोली, तब घटना की जानकारी हो सकी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;