महिला समेत दो ने की 15 हजार की टप्पेबाजी
Feb 28, 2026 06:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बांदा
Banda News - बांदा। संवाददाता अतर्रा थाने के रामचंद्र का पुरवा मजरा बल्लान गांव निवासी जग प्रसाद

बांदा। संवाददाता अतर्रा थाने के रामचंद्र का पुरवा मजरा बल्लान गांव निवासी जग प्रसाद त्रिवेदी ने थाने में टप्पेबाजी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि 25 फरवरी को शाम वह बदौसा रोड स्थित आंख के अस्पताल से दवा कराकर ई-रिक्शा से घर लौट रहे थे। रास्ते में एक महिला व पुरुष ने रिक्शा रुकवाया और बगल से बैठ गए। जब वह ई-रिक्शा से उतरकर एक दुकान पहुंचे तो देखा कि जेब से15 हजार रुपये व आधार कार्ड गायब है। पुलिस ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



