ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बांदायुवती की गला घोट कर हत्या शव कुआं में फेंका

युवती की गला घोट कर हत्या शव कुआं में फेंका

जिले में ताबड़तोड़ हो रही हत्याओं की घटना थमनें का नाम नही ले रही है। पांच दिन पहलें युवती की गला रेत कर की गई हत्या को पुलिस अभी खुलासा भी नही कर पाई दूसरी युवती का शव कुआं से बरामद किया गया। उसकी भी...

युवती की गला घोट कर हत्या शव कुआं में फेंका
हिन्दुस्तान टीम,बांदाSun, 09 Dec 2018 10:35 PM
ऐप पर पढ़ें

जिले में ताबड़तोड़ हो रही हत्याओं की घटना थमनें का नाम नही ले रही है। पांच दिन पहलें युवती की गला रेत कर की गई हत्या को पुलिस अभी खुलासा भी नही कर पाई दूसरी युवती का शव कुआं से बरामद किया गया। उसकी भी गला घोट कर हत्या की गई। सूचना पाकर मौके पर पहुची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गिरंवा थाना क्षेत्र के तेन्दुही गांव निवासी शिखा (23)पुत्री गणेश प्रसाद दस दिन पहलें घर से लापता हो गई थी। घरवालों ने उसकी खोजबीन की लेकिन पता नही चला। तीन दिसम्बर को घरवालों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शनिवार की शाम अतर्रा थाना क्षेत्र के गडरा नाले के समीप कुछ लोग बकरी चरा रहे थे। एक चरवाहें की बकरी कुएं की जगत में चली गई। चरवाहा बकरी लेने गया। देखा तो कुआं में शव उतरा रहा था। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुची पुलिस ने आनन फानन शव को कुआं से बाहर निकाला सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुच गए। घरवालों ने उसकी शिनाख्त शिखा के रूप में की । मृतका के भाई जितेन्द्र कुमार ने बताया की शिखा पिछले साल बदौसा से बीए द्वितीय वर्ष की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। आरोप लगाया की 28 नवबंर की दोपहर गांव के तीन महिलाओं समेत पांच लोग उसका अपहरण कर ले गए। दुष्कर्म करने के बाद उसकी गला घोट कर हत्या कर दी। और शव को कुआं में फेक कर फरार हो गए। मृतका दो बहनो में सबसे छोटी थी। इस संबध में थानाध्यक्ष दुर्गविजय सिंह ने बताया की मृतका की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिर्पोट आने के बाद कार्रवाई की जायेगी फिरहाल तहरीर नही मिली है।

काल डिटेल से खुलेंगा राज

दस दिन से लापता युवती का शव कुआं से बरामद किया गया। मृतका के भाई जितेन्द्र ने बताया की लापता होने से पहलें शिखा ने किससे बात की या किसका फोन आया था। ये तो काल डिटेल से ही पता चलेगा। पुलिस अगर चाहेगी तो मोबाइल की काल डिटेल निकलवायेगी तो उससे राज खुल सकता है।

स्लाइड बना भेजी जांच के लिए

मृतका शिखा के घरवालों का आरोप था की उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। इसके बाद उसकी हत्या की गई है। पोस्टमार्टम रिर्पोट में गला घोटने की पुष्टि तो की गई लेकिन दुष्कर्म की पुष्टि नही हो पाई है। डाक्टरो ने दुष्कर्म की पुष्टि के लिए स्लाइड बनाकर कर जांच के लिए भेजा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें