ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बांदापार्टी कार्यालय संगठन का केंद्र बिंदु: सुनील बंसल

पार्टी कार्यालय संगठन का केंद्र बिंदु: सुनील बंसल

बांदा, वरिष्ठ संवाददाता जिला भाजपा के नवनिर्मित कार्यालय का उद्घाटन रविवार को भाजपा के...

पार्टी कार्यालय संगठन का केंद्र बिंदु: सुनील बंसल
हिन्दुस्तान टीम,बांदाSun, 24 Jan 2021 10:11 PM
ऐप पर पढ़ें

बांदा, वरिष्ठ संवाददाता

जिला भाजपा के नवनिर्मित कार्यालय का उद्घाटन रविवार को भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने पार्टी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बंसल ने कहा कि पूरे देश में भाजपा के 120 कार्यालय जिला मुख्यालयों में निर्मित हो चुके हैं। इनमें 54 जिला कार्यालय उत्तर प्रदेश से हैं। किसी भी पार्टी का कार्यालय संगठन का केंद्र बिंदु होता है। कार्यालय से संगठन को मजबूती प्रदान करने का मार्ग खुलता है। वहीं इससे कार्यकर्ताओं का विकास भी होता है। बांदा जनपद का छोटा कार्यालय आज बड़े कार्यालय के रूप में सामने है ।अब इस बड़े कार्यालय के ही समान हम सबको मिलकर संगठन को भी बड़ा बनाना होगा। संगठन के लिए कार्यकर्ता, कार्यकारिणी, कार्यक्रम, कार्यालय तथा कोष अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं। मोदी जी के आत्मनिर्भर अभियान को अपनाते हुए बांदा जिला इकाई को भी आत्मनिर्भर बनाना है। 2022 में उत्तर प्रदेश में पुन: भाजपा की सरकार बनने पर प्रदेश के सभी 1918 मंडलों में मंडल कार्यालय स्थापित किए जाएंगे। कभी हमने सोचा भी न था कि हमारी पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनेगी। हमारे कार्यकर्ताओं की कई पीढ़ियों के त्याग और परिश्रम ने अच्छे दिन दिखाए हैं। मैं उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करता हूं। आगे आने वाली पीढ़ी को हम अनुशासित वैचारिक मजबूत भाजपा बनाकर सौंपेंगे। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष रामकेश निषाद द्वारा स्वागत भाषण किया गया जबकि कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह द्वारा आभार व्यक्त कर समापन की घोषणा की गई। संचालन जिला महामंत्री अखिलेश नाथ दीक्षित द्वारा किया गया। इस अवसर पर मानिकपुर विधायक आनंद शुक्ला, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पटेल, पूर्व जिला अध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला, पुरुषोत्तम पांडे, लवलेश सिंह तथा अखिलेश श्रीवास्तव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगराम सिंह चौहान ,महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष शीला सिंह, महिला आयोग सदस्य प्रभा गुप्ता आदि मौजूद रहीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें