ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बांदाअचानक बिगड़ी आरक्षी की हालत, चली गई जान

अचानक बिगड़ी आरक्षी की हालत, चली गई जान

बांदा। वरिष्ठ संवाददाता कालिंजर थाने में तैनात एक आरक्षी की शुक्रवार रात को...

अचानक बिगड़ी आरक्षी की हालत, चली गई जान
हिन्दुस्तान टीम,बांदाSat, 19 Jun 2021 11:21 PM
ऐप पर पढ़ें

बांदा। वरिष्ठ संवाददाता

कालिंजर थाने में तैनात एक आरक्षी की शुक्रवार रात को अचानक हालत खराब हो गई। थाने के साथी उसे आनन फानन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शनिवार को अंतिम यात्रा में एसपी अभिनंदन सहित पुलिस अधिकारियों ने कंधा दिया। इसके बाद शव परिजनों को सौंपा गया।

कौशांबी के थानाक्षेत्र पिपरी के पिपरहाई गांव निवासी अमरजीत सरोज (29) पुत्र बिहारीलाल की सात माह पहले शादी हुई थी। शुक्रवार रात कालिंजर थाने में ड्यूटी पर था। देर रात उसकी अचानक तबीयत बिगड़ी तो नजदीक के अस्पताल में दिखाया गया। हालत में सुधार होने पर थाने लाया गया। रात करीब तीन बजे उसकी हालत फिर से खराब हुई तो जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें