नौकर के प्यार में किशोरी हुई फरार

हिन्दुस्तान, बांदा
Follow us on Google News
share

बांदा की एक किशोरी, जो अपने पिता की टायर दुकान में काम करने वाले नौकर नियाज के प्यार में पड़ गई, बुधवार को उसके साथ भाग गई। पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसकी बेटी उसे बहला-फुसलाकर ले गया। पुलिस ने नियाज के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया है।

नौकर के प्यार में किशोरी हुई फरार

बांदा। अतर्रा थाने के एक मोहल्ला निवासी किशोरी को पिता के टायर की दुकान में काम करने वाले नौकर से प्यार हो गया। वह बुधवार को सुबह 11 बजे उसके साथ फरार हो गई। पिता ने थाने में तहरीर दी है। बताया कि उसकी टायर की दुकान में बछेही का नियाज काम करता है। घर आने-जाने से उसकी 17 वर्षीय बेटी से दोस्ती हो गई। इसलिए वह बिना बताए उसी के साथ कहीं चली गई है। नियाज उसे बहला-फुसलाकर लिवा गया है। पुलिस ने नियाज के खिलाफ किशोरी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।