शादी न करने से परेशान किशोरी ने फांसी लगा की खुदकुशी
Banda News - बांदा में 14 वर्षीय किशोरी ने शादी करने से मना करने पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतका के ताऊ ने मां पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की मां ने बताया कि उसकी बेटी ने हाई स्कूल की परीक्षा दी थी और एक युवक से प्रेम प्रसंग था।

बांदा। शादी करने से मना करने से नाराज किशोरी ने कमरे के अंदर छप्पर की धन्नी में रस्सी से दुपटटा से फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। उधर मृतका के ताऊ ने मां पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नरैनी कोतलवाी क्षेत्र के एक गांव निवासी 14वर्षीय किशोरी ने रविवार की दोपहर कमरे के अंदर छप्पर की धन्नी में दुपटटा से फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। काफी देर बाद मौके पर पहुंची मां ने शव देखा तो चीख पड़ी।
शोर गुल सुनकर आस पास के लेाग मौके पर पहुंच गए। किसी तहर फंदा काट कर उसे नीचे उतार लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की मां ने बताया कि उसकी बेटी ने इस वर्ष हाई स्कूल की परीक्षा दी थी। उसका सिजहरी गांव के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह सिजहरी गांव लडका देखने भी गई थी। मां शादी करने के लिए तैयारी भी लेकिन वह नाबालिग होने के करण उसने शादी करने से मना कर दिया था। लड़के वाले शादी करने का दवाब बना रहे थे। शादी करने से मना करने पर उसने यह घटना अंजाम दी। उधर मृतका के ताऊ का कहना है कि किशोरी का बड़ा भाई कानपुर में रह कर 12वीं में पढ़ता है। घरेलू कलह से चलते दस वर्ष पहले पिता ने जहरीला पदार्थ खा कर खुदकुशी कर लिया था। आरोप लगाया कि मृतका की मां उसे गाली गलौज कर प्रताड़ित करती थी। इसी से परेशान होकर उसने यह घटना अंजाम दी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



