भाई पर केस दर्ज होने से परेशान किशोरी ने की खुदकुशी
बांदा में एक 17 वर्षीय किशोरी अंकिता ने छप्पर की धन्नी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका परिवार आर्थिक रूप से परेशान था और उसे पड़ोस के लोगों ने फर्जी मुकदमे में फंसा दिया था। अंकिता की मौत से परिवार में शोक की लहर है, क्योंकि वह तीन भाइयों में अकेली बहन थी।

बांदा। किशोरी ने छप्पर की धन्नी में रस्सी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बिसंडा थाना क्षेत्र के पारा गांव निवासी 17 वर्षीय अंकिता पुत्री रामनरेश ने मंगलवार रात छप्पर की धन्नी में रस्सी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सुबह छोटे भाई ने देखा तो शोर मचाया शोर सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। भाई रोहित ने बताया तीन भाइयों के बीच अंकिता अकेली बहन थी पिता की छह साल पहले मौत हो गई थी। अंकिता की कमाई से घर का खर्च चलता था।
रोहित ने बताया कि उसे पड़ोस के लोगों ने फर्जी मुकदमे में फंसा दिया था। इससे उसकी बहन टेंशन में थी इसी से परेशान होकर अंकिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


