जीजा की बहन को ले गया साला, केस दर्ज
Banda News - अतर्रा थाना क्षेत्र के एक गांव में जीजा ने अपनी 17 वर्षीय बहन को बहलाकर भगा लिया। आरोपी ने 10 मई को रात में मौका पाकर किशोरी को अपने साथ ले गया। परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अतर्रा। अतर्रा थाना क्षेत्र के एक गांव से जीजा की 17 वर्षीय बहन को साला बहलाकर साथ ले गया। इस पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है। थाना अतर्रा क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसका साला अजय पुत्र दिलखुश निवासी ग्राम चांदी थाना राजापुर जनपद चित्रकूट से सात मई को उसके घर आया था। उसने बताया था कि उसे दस मई को एक निमंत्रण कार्यक्रम में शामिल होना है, इसलिए वह कुछ दिन उनके घर पर रहेगा। आरोप है कि दस मई की रात 02 बजे जब परिवार के सभी लोग सो रहे थे, तभी अजय मौका पाकर प्रार्थी की 17 वर्षीय बहन को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया।
सुबह जब परिवार के लोग जागे तो किशोरी घर में नहीं मिली। इसके बाद परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारी में काफी तलाश की, लेकिन दोनों का कोई पता नहीं चल सका। पीड़ित परिवार ने थाना अतर्रा में तहरीर देकर किशोरी की बरामदगी और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


