Banda News: पिकअप की टक्कर से किशोर की मौत
Banda News: बांदा में एक तेज रफ्तार पिकअप ने 16 वर्षीय किशोर को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद पिकअप चालक भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। किशोर की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

Banda News: बांदा। तेज रफ्तार पिकअप ने किशोर को टक्कर मार दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद मौके से भाग रहे पिकअप चालक को आसपास के लोगों ने पीछा कर उसे दबोच लिया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया। किशोर की शिनाख्त नहीं हो सकी। शहर कोतवाली क्षेत्र के मवई बुदेलखंड एक्सप्रेस वे के नीचे शनिवार की सुबह 16 वर्षीय किशोर पैदल जा रहा था। तभी चिल्ला की ओर जा रही पिकअप ने उसे टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगो ने देखा तो उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
उधर हादसा करने के बाद पिकअप समेत चालक मौके से भागने लगा। कुछ बाइक सवार युवकों ने उसका पीछा किया। देहात कोतवाली के पास पिकअप चालक को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह का कहना है कि किशोर की शिनाख्त नही हुई है। उसके शिनाख्त करवाए जाने के प्रयास किए जा रहे है।


