
घर में किशोरी का नग्न शव मिला, रेप के बाद हत्या का आरोप
संक्षेप: Banda News - बांदा। संवाददाता देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किशोरी का नग्न शव घर
बांदा। संवाददाता देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किशोरी का नग्न शव घर के अंदर पड़ा मिला। उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था। गले में रस्सी का फंदा तो था, लेकिन शव जमीन पर पड़ा मिला। इन हालातों को देखते हुए परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस फिलहाल आत्महत्या का मामला मानकर चल रही है। हालांकि पोस्टमार्टम में किशोरी के गले में चोट के निशान मिले हैं। पुलिस इसकी जांच में जुट गई है कि चोट कैसे लगी है। गांव निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि वह एक स्कूल में झाड़ू-पोछा का काम करती है।
सुबह 7:30 बजे स्कूल चली गई थी। इसके बाद जब वह 11 बजे लौटकर आई तो घर के दरवाजे खुले पड़े थे। अंदर बेटी की लाश जमीन पर पड़ी मिली। मृतका के भाई ने आरोप लगाया कि यदि बहन आत्महत्या करती तो शव रस्सी के सहारे लटका मिलता और वह अपने कपड़े क्यों उतारती? दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। एसपी पलाश बंसल का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम में गले में चोट के निशान मिले हैं। दुष्कर्म जैसी बात सामने नहीं आई है। परिजनों के आरोपों की भी जांच कराई जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




