Banda News: दो लोगों ने जहर खाया
हिन्दुस्तान, बांदा
Banda News: बांदा के सैमरी गांव में 40 वर्षीय ऊषा ने घरेलू विवाद के कारण जहर खा लिया। इसी तरह, पल्हरी गांव का 14 वर्षीय सुमित भी किसी बात से नाराज होकर जहर निगल लिया। दोनों की हालत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Banda News: बांदा। देहात कोतवाली क्षेत्र के सैमरी गांव निवासी 40वर्षीय ऊषा पत्नी मनोज ने घरेलू किसी बात से नाराज होकर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर घरवालो को पता चला। इसी तरह शहर के पल्हरी गांव निवासी 14वर्षीय सुमित पुत्र मूलचंद ने गुरूवार की शाम किसी बात से नाराज होकर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर घरवालो को पता चला। दोनो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।


