प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर ब्लाक नरैनी के शिक्षकों ने कोरोना के मद्देनजर मदद राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में भेजी है।
संगठन के ब्लाक अध्यक्ष विनय प्रताप सिंह कि शिक्षकों ने एक दिन का वेतन दिया है। इसके अलावा कई अन्य साथियों ने पांच सौ से पांच हजार रुपए तक दान किए हैं। उन्होंने बताया कि प्रजीत , सुनील कुमार वर्मा , रजनी जैन ,अवनीश कुमार पाण्डेय ,जितेंद्र तिवारी ओम प्रकाश मिश्रा ,विश्वास निगम ,नेहा ,सिकदर, निशा वर्मा ,शिवांगी सोनी ,विनय गौतम शिव कुमार कुशवाहा, नीरज जडिया, संजय कुमार द्विवेदी, प्रवीण कुमार यादव ,प्रतिमा दीक्षित, कमलेश कुमार त्रिपाठी ,मोनिका तिवारी सत्यसाज सिंह आदि ने राहत राशि भेजी। इन शिक्षकों ने कहा कि सभी खुलकर मदद करें।