शिक्षकों ने दी बीएलओ व परीक्षा ड्यूटी के बहिष्कार की चेतावनी
Banda News - बांदा। संवाददाता उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने शनिवार को एसडीएम के रवैये

बांदा। संवाददाता उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने शनिवार को एसडीएम के रवैये के खिलाफ तहसील परिसर में धरना दिया। शिक्षकों ने मांगे न माने जाने पर बीएलओ व परीक्षा ड्यूटी के बहिष्कार की चेतावनी दी। कहा कि बिना विभागीय जांच के ही शिक्षक को अपमानित किया और जेल भेजा गया। इसे शिक्षक संघ बर्दाश्त नहीं करेगा। धरने में सभी विकास खंडों से आए लगभग 300 शिक्षक शामिल हुए। जिलाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी ने कहा कि वर्तमान में चल रही एसआईआर प्रक्रिया के अंतर्गत जिले के अनेक शिक्षक बीएलओ के रूप में कार्य कर रहे हैं। भाग संख्या 152 के बीएलओ शिक्षक गौरव द्विवेदी पर वेतन आहरण में त्रुटि का आरोप लगाते हुए 18 फरवरी को एसडीएम पैलानी ने वेतन अवरुद्ध कर दिया।
बाद में उन्हें कार्यालय बुलाकर वेतन बहाल करने के निर्देश दिए गए। आरोप है कि बिना विभागीय जांच के ही शिक्षक को पुलिस कार्रवाई का सामना करना पड़ा और जेल भेज दिया गया,जिससे शिक्षक समाज में रोष व्याप्त है। एसडीएम शिक्षकों के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं। अवकाश के दिनों में भी कार्य का दबाव बनाया जाता है। चेतावनी दी है कि यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो बीएलओ ड्यूटी सहित अन्य शैक्षिक कार्यों एवं परीक्षाओं के कार्यों का भी बहिष्कार किया जाएगा। धरने को जिला मंत्री प्रजीत सिंह, उपाध्यक्ष रमाशंकर यादव,जिला संयुक्त मंत्री जय किशोर दीक्षित,रामसुफल कश्यप आदि ने संबोधित किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



