Hindi NewsUttar-pradesh NewsBanda NewsSword and Shield Hindu Unity Rally in Naraini Promotes Cultural Heritage
बांदा में तलवार और फरसा लेकर सन्यासियों ने किया शौर्य प्रदर्शन

बांदा में तलवार और फरसा लेकर सन्यासियों ने किया शौर्य प्रदर्शन

संक्षेप:

Banda News - नरैनी में शिवशक्ति अखाड़ा परिषद ने हिंदू समाज को संगठित करने और सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए तलवार और फरसा के साथ शौर्य प्रदर्शन एवं जन जागृति रैली का आयोजन किया। रैली रामलीला मैदान से शुरू होकर प्रमुख चौराहे पर समाप्त हुई। संन्यासियों ने शस्त्र प्रदर्शन किया, जिससे स्थानीय नागरिक प्रभावित हुए।

Jan 04, 2026 12:32 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बांदा
share Share
Follow Us on

नरैनी, संवाददाता। कस्बे में सनातन संस्कृति की रक्षा और हिंदू समाज को संगठित करने के उद्देश्य से शिवशक्ति अखाड़ा परिषद ने नगर में तलवार और फरसा के साथ शौर्य प्रदर्शन एवं जन जागृति रैली का आयोजन किया। रैली रामलीला मैदान से जयघोष के साथ प्रारंभ हुई, जो नगर के चारों मुख्य मार्गों से होते हुए प्रमुख चौराहे पर पहुंचकर संपन्न हुई। शस्त्र प्रदर्शन और स्वरक्षा का संदेश देते हुए समाज को संगठित होने पर बल दिया। शौर्य प्रदर्शन का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शुक्रवार को रैली के दौरान नगर का दृश्य उस समय जोशपूर्ण हो गया जब हनुमान चौक और मुख्य चौराहे पर संन्यासियों ने पारंपरिक शस्त्रों का प्रदर्शन किया। संन्यासियों के किए गए शस्त्र अभ्यास को देखकर स्थानीय नागरिक अचंभित रह गए। अखाड़े के संन्यासियों ने युवाओं को संदेश दिया कि आज के समय में केवल शास्त्र ही नहीं, बल्कि स्वरक्षा के लिए शस्त्र अभ्यास का ज्ञान होना भी अनिवार्य है। समाज को शारीरिक रूप से सुदृढ़ और आत्मनिर्भर बनने पर बल दिया। एकजुटता ही भविष्य का आधार है। अखाड़े के संस्थापक मधुरामशरण शिवाजी ने कहा जातिवाद और आपसी भेदभाव से दूर रहने पर ही समाज सुरक्षित रहेगा। हिंदू राष्ट्र की संकल्पना तभी पूरी होगी जब समाज के अंतिम छोर पर खड़ा व्यक्ति भी अपनी पहचान के प्रति गर्व महसूस करेगा।राष्ट्र रक्षा के लिए एकजुट होगा। आयोजक सोनू करवरिया के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में सनातनी बंधु और युवा शामिल हुए। चौराहे में पुलिस बल के साथ पुलिस क्षेत्राधिकारी कृष्णकांत त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।