संदिग्ध हालात में महिला की मौत, हत्या का आरोप

Apr 07, 2026 10:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बांदा
share

Banda News - बांदा में झोपड़ी में सो रही 45 वर्षीय निर्मल की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। दुर्गंध से पड़ोसियों ने बहन मीरा को सूचित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम किया। मीरा का आरोप है कि उसकी बहन की हत्या की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संदिग्ध हालात में महिला की मौत, हत्या का आरोप

बांदा। झोपड़ी में सो रही महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। दुर्गंध आने से पड़ोसियों को पता चला। सूचना पर मौके पर पहुंची बहन ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में ले लिया। बहन ने हत्या का आरोप लगाया है। वहीं दो डॉक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। बिसंडा थाना क्षेत्र के देवीनगर निवासी 45 वर्षीय निर्मल पत्नी जागेश्वर घर में अकेली रहती थीं। उसकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई। दो दिन बाद जब वह घर से बाहर नहीं निकलीं तो छानी से उठ रही दुर्गध से पड़ोसियों ने उसकी बहन मीरा को जानकारी दी।

सूचना पर मीरा मौके पर पहुंची और अंदर जाकर देखा तो बहन मृत पड़ी थी और दुर्गंध आ रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। बहन मीरा ने बताया कि उसकी पहली शादी बबेरू में हुई थी। संतान न होने के कारण पति ने उसे छोड़ दिया था। इसके बाद दूसरी शादी शहर कोतवाली क्षेत्र के तिंदवारा गांव में हुई थी। दूसरे पति से भी उसके बच्चे नहीं हैं। निर्मल अपने मायके में रहती थी। डेढ वर्ष पहले बीमारी से पति की मौत को गई। उसके मकान के कुछ हिस्से पर पड़ोसियों ने कब्जा कर लिया था। बहन मीरा का आरोप है कि उसकी बहन की हत्या की गई है। दो डॉक्टरो के पैनल ने वीडियो ग्राफी के साथ शव का पोस्टमार्टम किया है। मीरा का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद वह आगे की कार्रवाई करेगी।-बिसंडा थाना क्षेत्र के देवी नगर मोहल्ले का मामला- दो डॉक्टरों के पैनल ने किया शव का पोस्टमार्टम

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।