Hindi NewsUttar-pradesh NewsBanda NewsStudents Protest After Assault Incident at Medical College
मेडिकल कालेज में हुई पिटाई के विरोध में कृषि विश्वविद्यालय के छात्रों ने कोतवाली घेरी

मेडिकल कालेज में हुई पिटाई के विरोध में कृषि विश्वविद्यालय के छात्रों ने कोतवाली घेरी

संक्षेप:

Banda News - बांदा। संवाददाता रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में बीते दिन इलाज कराने आए कृषि विश्वविद्यालय

Mon, 3 Nov 2025 10:46 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बांदा
share Share
Follow Us on

बांदा। संवाददाता रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में बीते दिन इलाज कराने आए कृषि विश्वविद्यालय के तीन छात्रों की पिटाई के मामले में सोमवार को करीब एक सैकड़ा छात्रों ने कोतवाली का घेराव किया। आरोप लगाया कि रजिस्ट्रार और प्राचार्य कोतवाल के साथ बैठकर जबरन सुलह का दबाव बना रहे हैं। मेडिकल छात्रों की हरकतों की उन्हें सजा मिलनी चाहिए। करीब तीन घंटे तक कोतवाल कक्ष में रजिस्ट्रार, वार्डेन और मेडिकल कॉलेज प्राचार्य के बीच मीटिंग चली, पर कोई नतीजा नहीं निकला। कृषि विश्वविद्यालय के परास्नातक छात्र नितिन यादव के पैर में शनिवार को शाम मोच आ गई। नितिन को लेकर उनके साथ विधू भूषण और दीपक कुमार इलाज कराने के रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज गए थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

आरोप है कि यहां पर रात में डाक्टर नशे की हालत में थे। इलाज के लिए कहने पर वह भड़क गए। मेडिकल छात्रों को बुला लिया। करीब 40-50 छात्र आए और लाइट इमरजेंसी की लाइट बंद कर तीनों को जमकर पीटा। छात्र नितिन का सिर फट गया। विधू को भी गंभीर चोंटे आईं। मेडिकल कॉलेज में ही घायल छात्रों की ड्रेसिंग की गई। पुलिस उन्हें वहां से जिला अस्पताल ले गई। रविवार को जिला अस्पताल में घायलों का मेडिकल कराया गया। छात्रों ने कोतवाली में तहरीर दी,पर रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई। इसके बाद सोमवार को छात्र एसपी से मिलने गए। उनके निर्देश पर पुलिस सक्रिय हुई और प्राचार्य डॉ.एसके कौशल से बात कर शाम को मारपीट करने वाले चार मेडिकल कॉलेज छात्रों को कोतवाली बुलाया गया। यहां कोतवाल बलराम सिंह के कक्ष में कृषि विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ.एसके सिंह, वार्डेन डॉ.सुनील कुमार और मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डा.एसके कौशल के बीच शाम चार बजे से साढ़े छह बजे तक सुलह को लेकर वार्ता चलती रही।