ईडब्लूएस बनवाने गए छात्र को लेखपालों ने बंधक बनाकर पीटा

Apr 07, 2026 09:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बांदा
share

Banda News - बांदा में एक छात्र, जो प्रयागराज में IAS की तैयारी कर रहा था, को ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र बनाने के लिए 5,000 रुपये की मांग करने पर लेखपाल द्वारा पीटा गया। छात्र ने सिविल लाइन चौकी में शिकायत की। बाद में एसडीएम ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया।

ईडब्लूएस  बनवाने गए छात्र को लेखपालों ने बंधक बनाकर पीटा

बांदा। सदर तहसील मंगलवार को दोपहर अखाड़ा बन गया। दरअसल प्रयागराज में आईएएस की तैयारी कर रहा छात्र अपना ईडब्लूएस बनवाने पहुंचा। आरोप है हलका लेखपाल ने उससे बदले में पांच हजार रुपये मांगे। असमर्थता जताने पर छात्र को भगा दिया। छात्र गिड़गिड़ाया तो नायब तहसीलदार के सामने ही उनके कक्ष में लेखपाल व उसके साथियों ने उसकी लात-घूसों से जमकर पिटाई की। छात्र लहूलुहान हालत में सिविल लाइन चौकी पहुंचा और तहरीर दी। हालांकि बाद में एसडीएम ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया। जमालपुर गांव निवासी निपुण मिश्रा ने बताया कि वह प्रयागराज में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं।

फार्म भरने के लिए ईडब्लूएस मांगा गया है। प्रमाणपत्र बनवाने के लिए फोन पर लेखपाल सुधीर यादव से बातचीत की तो उन्होंने संघ भवन में बुलवाया। वह मंगलवार को दोपहर पहुंचा तो लेखपाल सुधीर नायब तहसीलदार धनंजय के कक्ष में ले गया। कहा कि आपका प्रमाणपत्र नहीं बनेगा। कारण पूछा तो बताया कि तहसीलदार से बात करो। मिन्नत की तो उसने पांच हजार रुपये की मांग की। असमर्थता जताने पर लेखपाल के तेवर बदल गए। उसने गाली-गलौज व मारपीट शुरू कर दी। उसके अन्य लेखपाल साथी भी आ गए और लात-घूंसे बरसाते हुए गिरा दिया। वहां मौजूद युवा समाजसेवी राहुल सिंह ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो उनसे भी बदसुलूकी की। आरोप है कि नायब तहसीलदार धनंजय सिंह बचाने के बजाए लेखपालों को उकसाते रहे। उन्होंने भी जाति सूचक अपशब्दों का प्रयोग किया। पीड़ित किसी तरह बचकर बाहर निकला व पिता को जानकारी दी। इसके बाद सिविल लाइन चौकी में तहरीर दी। बाद में एसडीएम नमन मेहता ने दोनों पक्षों को बुलाकर समझौता करा दिया।--------------------------------नायब तहसीलदार कक्ष में प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर लेखपालों व छात्र के बीच विवाद हुआ था। एसडीएम ने दोनो पक्षों को मौके पर बुलाकर समझौता करा दिया है। अब कोई बात नहीं है।-विकास पांडेय, तहसीलदार, सदर---------तहसील परिसर में मारपीट या विवाद की कोई जानकारी नहीं है। इस संबंध में जानकारी कर ही कुछ बता पाएंगे।-राकेश कुमार बुंदेला, अध्यक्ष लेखपाल संघ

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।