Hindi NewsUttar-pradesh NewsBanda NewsStrict Action Against Vehicles Parked on Highways in Banda 26 Designated Parking Spots Identified
हाईवे किनारे वाहन खड़े मिले तो मालिक पर होगी कार्रवाई

हाईवे किनारे वाहन खड़े मिले तो मालिक पर होगी कार्रवाई

संक्षेप:

Banda News - -परिवहन व पुलिस ने निर्धारित किए जिले में 26 पार्किंग स्थलहाईवे किनारे वाहन खड़े मिले तो मालिक पर होगी कार्रवाईहाईवे किनारे वाहन खड़े मिले तो मालिक पर

Feb 02, 2026 11:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बांदा
share Share
Follow Us on

बांदा, संवाददाता। शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में अब हाईवे किनारे यदि बस, टैंपो, ट्रक सहित कोई भी वाहन खड़े मिले तो मालिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। परिवहन व पुलिस विभाग ने जनपद में वाहन पार्किंग के लिए 26 स्थलों को चिह्नित किया है। वाहन मालिकों को चेतावनी दी है कि अपने वाहन निर्धारित स्थलों पर ही पार्क करें। ताकि हादसों को रोका जा सके। राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक के बाद परिवहन आयुक्त ने सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए पार्किंग स्थल निर्धारित करने के निर्देश दिए हैं। इसके जिला प्रशासन ने सोमवार को एक्सप्रेसवे, राष्ट्रीय राजमार्ग व अन्य प्रमुख मार्गों के किनारे अवैध से खड़े वाहनों को हटाने की मुहिम शुरू की है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जिलाधिकारी जे.रीभा ने कहा है कि सड़कों के किनारे खड़े होने वाले वाहनों की पार्किंग के लिए 26 स्थानों को निर्धारित किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज व सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी श्यामलाल ने वाहन पार्किंग स्थल के लिए संयुक्त रूप से निरीक्षण व सर्वे किया और पार्किंग स्थल निर्धारित किए। उन्होंने बताया कि सड़क किनारे खड़े होने वाले बस, ट्रक, टैक्सी,आटो रिक्सा, ट्रैक्टर ट्राली व अन्य वाहन अब निर्धारित स्थलों पर ही खड़े किए जाएंगे। यदि किसी भी तरह के वाहन हाईवे किनारे पार्क मिले तो वाहनों का चालान व स्वामी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ------------------ ये हैं जिले के नए 26 पार्किंग स्थल बांदा-फतेहपुर मार्ग : कालूकुआं मंडी, महोखर चौराहा (बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के नीचे), जसईपुर (तिंदवारी आउटर), कैप्टन ढाबा छापर, नारेंद्र ढाबा जौहरपुर, फौजी ढाबा, विजय ढाबा जौहरपुर व छोटू ढाबा खैरी। बांदा-नरैनी मार्ग : मेडिकल कॉलेज तिराहा, कन्हैया ढापा, बड़ोखर बुजुर्ग पेट्रोलपंप, गिरवां पेट्रोलपंप, नरैनी पेट्रोल पंप। बांदा-चिल्ला मार्ग : मवई आउटर (बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के नीचे), जमालपुर, पपरेंदा, ललौली बाईपास रोड चिल्ला। बांदा-महोबा मार्ग : मटौंध मंडी, जियो पेट्रोल पंप, बुंदेलखंड ढाबा (भूरागढ़ तिराहा), कनवारा चौराहा। अतर्रा-बदौसा मार्ग :अतर्रा मंडी। बबेरू-तिंदवारी मार्ग- बबेरू मंडी। ------------------ -सभी वाहन मालिकों को चेतावनी दी गई है कि अपने वाहन निर्धारित स्थलों पर ही पार्क करें। हाईवे किनारे खड़े होने वाले वाहनों को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। यदि कहीं सड़कों के किनारे मिले तो सख्त कार्रवाई होगी। -श्यामलाल,सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, बांदा -परिवहन व पुलिस ने निर्धारित किए जिले में 26 पार्किंग स्थल -परिवहन आयुक्त के निर्देश पर हादसे रोकने के लिए हुई पहल