ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बांदाबंद पड़ी कताई मिल मजदूरों ने जताया आक्रोश

बंद पड़ी कताई मिल मजदूरों ने जताया आक्रोश

कताई मिल मजदूर मोर्चा के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश यार्न बलिया व इलाहाबाद और जौनपुर के श्रमिक प्रतिनिधियों की एक बैठक हुई। जिसमें श्रमिकों की समस्याओं पर चर्चा हुई। सरकार की किसान व मजदूर विरोधी...

बंद पड़ी कताई मिल मजदूरों ने जताया आक्रोश
हिन्दुस्तान टीम,बांदाSun, 15 Apr 2018 06:57 PM
ऐप पर पढ़ें

कताई मिल मजदूर मोर्चा के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश यार्न बलिया व इलाहाबाद और जौनपुर के श्रमिक प्रतिनिधियों की एक बैठक हुई। जिसमें श्रमिकों की समस्याओं पर चर्चा हुई। सरकार की किसान व मजदूर विरोधी नीतियों पर आक्रोश जताया। टेक्सटाइल मजदूर संघ के मंत्री रघुनन्दन प्रसाद गुप्ता ने कहा कि जो श्रम न्यायालय द्वारा आदेश 2016 में किया गया उसे तत्काल लागू किया जाए। बलिया कताई मिल के अध्यक्ष जयप्रकाश वर्मा ने कहा कि मजदूरों को पेंशन के नाम पर गुमराह किया जा रहा है। जबकि अन्य पेंशनों में किसी प्रकार इपीएफओ का कोई योगदान नहीं है। कहा कि सरकार द्वारा श्रमिकों के लिए पांच हजार की पेंशन लागू किया जाना चाहिए। जौनपुर कताई मिल श्रमिक प्रतिनिधि रामलाल यादव ने कहा कि बंद पड़ी कताई मिलों को चालू कराने के लिए कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कहा कि मिल को चालू कराने के लिए आन्दोलन किया जाए। रामप्रवेश यादव ने कहा कि बेरोजगारों को नौकरी देने और उद्योग धंधे स्थापित की बात की जा रही है। जबकि जिले की एक मात्र कताई मिल लम्बे समय से बंद है इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कताई मिलों को चालू कराने के लिए प्रधानमंत्री सहित मुख्यमंत्री को पत्र भेजा। कहा कि यदि कताई मिले चालू न हुई तो पोल खोल अभियान चलाया जाएगा। इस मौके पर अशोक कुमार पाण्डेय, किशोरीलाल, कल्लू, सतीश शुक्ला, ओमप्रकाश तिवारी, सुबेदार यादव, छोटू यादव, चन्द्रप्रकाश द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें